पेज

रविवार, 22 नवंबर 2020

घोडे के किडे के बारे मे जानकारी ( HORSEHAIR WORM / NEMATOMORPHA IN HINDI ) - UNIQUE HINDI POST


घोडे का किडा ( HORSEHAIR WORM )



घोडे के किडे के बारे मे (ABOUT HORSEHAIR WORM) :-


सबसे पहले इसके नाम के बारे मे आपको बताते है की इसका नाम कैसे पडा दरअसल यह एक धारणा थी लोगो मे की यह किडा तब जन्म लेता है जब पानी घोडे की पुछ से होकर जाता है और उसी पानी से यह किडा जन्मता है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नही है इसका वैज्ञानिक नाम "नेमाटोमोर्फा(NEMATOMORPHA)" है और यह अधिकतर पानी मे ही पाया जाता है क्योंकी यह किडे नमीवाले क्षेत्रो मे पनपते है इसलिए यह वही पाए जाते है अधिकतर जैसे की यह समुद्र के किनारे या किसी तालाब अथवा झील मे भी पाए जाते है इसके उपरांत यह किडे साफ पानी मे ही पाए जाते है तो यह बात ध्यान मे रखिए अगर यह किडे किसी पानी मे पाए जाते है तो समझिए वह पानी साफ है। यह किडे परजीवी भी होते है इसका अर्थ यह किसी दुसरे के शरीर को अपना भोजन बनाते है जैसे की तिलचट्टे,तितली आदि जिनके शरीर मे रहकर यह किडा उन्हे अंदर ही अंदर से खाता है और कमजोर करता जाता है और एक समय ऐसा आता है जब यह किडा व्यस्क हो जाता है और इसका आकार बढने लगता है तब यह उस जीव के शरीर को फाडकर अथवा कमजोर करके मारने के बाद बाहर निकलता है जिसके बारे आपको सोशल मिडियापर बहुत से विडियो मिल जाएंगे तो अब प्र्श्न आता है की यह किडा उनके अंदर कैसे जाता है तो इसका साफ-सा उत्तर है की यह किडा दुसरे जीव के शरीर मे अंडे के रुप मे जाता है अथवा यह उसके अंदर तब पहुंचता है जब वह अपने प्राथमिक स्तर पर होता है जब कोई जीव पानी पीता है तब यह किडा उसी समय उस जीव के अंदर प्रवेश करता है और धीरे-धीरे उसके अंदर पनपता है। इनका आकार 2 इंच से लेकर 4 इंच तक होता है और कई जगहो पर जब यह चरम पर होता है तो इसकी लंबाई 2 मीटर तक भी हो जाती है लेकिन 2-4 इंच लंबाई यह सामान्य आकार होता है और इन्हे व्यस्क होने मे कई हफ्तो तथा महीनो का समय लग जाता है। इनमे नर और मादा की प्रजातिया होती है।

कितना घातक है यह किडा मानवो के लिए ? (HOW MUCH DANGER IS HORSEHAIR WORM FOR HUMANS)


हम आपको बता दे की यह किडा मानवो के लिए घातक नही है यह सिर्फ और छोटे प्राणियो जैसे की तिलचट्टो जैसे जीवो के लिए बहुत घातक है यह उनके लिए बहुत दर्दनाक मृत्यु होती है लेकिन इनका मानवो और बडे जानवरो पर कोई असर नही होता यह मानवो और बडे जानवरो के अंदर नही पनप पाते तो इससे भयभीत होने की बात नही है।


अधिक जानकारी (MORE INFORMATION) :- इस किडे के बारे मे बहुत से लोगो को पता नही है जिसके कारण लोग सोशल मिडिया पर इस किडे के विडियो को कुछ भी बताने की कोशिश करते है भारत(INDIA) मे हाल ही के कुछ हफ्तो पहले इसका एक विडियो बहुत चर्चा मे आया था जहाँ इसे शिवनाग वृक्ष(SHIVNAAG VRUKSH) की जडे बताई जा रही थी और कहा जा रहा था की यह शिवनाग वृक्ष की जडे है जो काटने के बाद से 4 से 15 दिनो तक तडपती रहती है हम आपको कुछ विडियो की लिंक भी बता देते है जो की युटूब की है और हम आपको यह बता देना चाहते है की इस विडियो मे जो वस्तु हिल-डुल रही है वह "नेमाटोमोर्फा" नामक किडा अथवा घोडे का किडा(HORSEHAIR WORM) है और हम आपको इसके लिए जागरुक करते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें